फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सैनिकों की वापसी से पश्चिम एशिया में ईरानी हमलों का बढ़ा डर

Wed, 09 Dec 2020 03:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
विज्ञापन
us army - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के तहत पेंटागन आने वाले कुछ सप्ताहों में पश्चिम एशिया से अपने सैनिक वापस बुलाना शुरू कर देगा और ऐसे में अमेरिकी सैन्य नेताओं ने क्षेत्र में ईरान और उसके करीबी देशों के संभावित हमलों से निपटने के तरीके ढूंढने शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र की जानकारी रखने वाले अमेरिकी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इराक और अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी और अरब की खाड़ी से विमानवाहक पोत ‘यूएसएस निमित्ज’ के प्रस्थान की योजना का ईरान फायदा उठा सकता है।


अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सैन्य नेताओं ने ‘निमिट्ज’ को अभी और ‘आने वाले कुछ समय के लिए’ वहीं रहने देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा जरूरत पड़ने पर लड़ाकू विमान ‘स्क्वाड्रन’ भी वहां भेजा जाएगा। ‘निमिट्ज’ खाड़ी क्षेत्र से रवाना हो गया था और वापस देश आने वाला था। लेकिन इराक और अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के मद्देनजर पोत को फिलहाल वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने का पिछले सप्ताह आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें