फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Palestine: फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिले एंटनी ब्लिंकन, नेतन्याहू से भी की चर्चा

Thu, 30 Nov 2023 11:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव

सार

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को वेस्ट बैंक के रामल्ला में फलस्तीनी प्रधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के साथ बैठक की। यह उनकी दूसरी वेस्ट बैंक यात्रा है। 

विज्ञापन
महमूद अब्बास-एंटनी ब्लिंकन। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्री एक बार फिर मध्य-पूर्व की यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने फलस्तीनी प्रधिकरण के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की।  बता दें, इस्राइल और हमास के बीच कुछ दिनों पहले तक भीषण संघर्ष हुआ था, जिसमें 15 हजार लोगों की मौत हो गई। दोनों पक्षों के बीच आज युद्ध विराम का सातवां दिन हैं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गुरुवार को वेस्ट बैंक के रामल्ला में फलस्तीनी प्रधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास के साथ बैठक की। यह उनकी दूसरी वेस्ट बैंक यात्रा है। 

विज्ञापन


इस्राइली प्रधानमंत्री से भी की मुलाकात
राष्ट्रपति अब्बास के साथ बैठक से पहले ब्लिंकन ने इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। उन्होंने साथ ही यरूशलम में युद्ध कैबिनेट के साथ भी चर्चा की थी। इस दौरान अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने बताया कि ब्लिंकन ने अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानूनों के अनुसार, आंतकवादी संगठन हमास से खुद को बचाने के लिए इस्राइल के अधिकारों का समर्थन किया। इसी के साथ-साथ ब्लिंकन ने गाजा में नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने के लिए हर संभव उपाय करने के लिए भी आग्रह किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैट मिलर ने एक बयान में बताया था कि ब्लिंकन ने फलस्तीन की स्थापना के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराया है। इससे पहले ब्लिकंन ने इस्राइली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की थी। 

हमले के यह तीन कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

हमास ने कहा कि ये यरूशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इस्राइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। हमास ने कहा कि इस्राइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंक इसे अपवित्र किया था। इस्राइली सेना लगातार हमास के ठिकानों पर हमले कर रही है और अतिक्रमण कर रही है। इस्राइली सेना हमारी महिलाओं पर हमले कर रही है। हमास के प्रवक्ता गाजी हमाद ने अरब देशों से अपील है कि इस्राइल के साथ अपने सभी रिश्तों को तोड़ दें। हमाद ने कहा कि इस्राइल एक अच्छा पड़ोसी और शांत देश कभी नहीं हो सकता है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें