फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'इस्राइल में THAAD बैटरी और सैनिक तैनात करेगा अमेरिका, रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दी मंजूरी

Sun, 13 Oct 2024 11:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

US: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल में एक टर्मिनल हाई-अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) बैटरी और उसके लिए अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
लॉयड ऑस्टिन (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने इस्राइल में एक टर्मिनल हाई-अल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (थाड) बैटरी और उसके लिए अमेरिकी सैनिकों की तैनाती को मंजूरी दी है। यह फैसला इस्राइल की वायु रक्षा (एयर डिफेंस) को मजबूत करने के लिए लिया गया है। यह फैसला खासकर ईरान के 13 अप्रैल और 1 अक्तूबर के हमलों को देखते हुए लिया गया है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, थाड बैटरी इस्राइल की एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली को मजबूत करेगी। यह कदम अमेरिका के इस्राइल के प्रति मजबूत सुरक्षा प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही यह इस्राइल में अमेरिकी नागरिकों की रक्षा के लिए भी जरूरी है। इससे उन्हें ईरान की ओर से किए जाने वाले बैलिस्टिक मिसाइल हमलों से सुरक्षा रखा जा सकेगा। 

इसने आगे कहा, यह कदम हाल के महीनों में अमेरिकी सेना द्वारा किए गए महत्वपूर्ण बदलावों का हिस्सा है। इन बदलावों का मकसद इस्राइल इस्राइल की रक्षा प्रणाली को मजूबत करना और ईरान व उसके सहयोगी मिलिशिया के हमलों से अमेरिकियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें