फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: 27 जुलाई को भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Tue, 20 Jul 2021 11:24 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन 27 जुलाई को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इस साल के अंत में वाशिंगटन में क्वाड समूह के नेताओं की भौतिक मौजूदगी में एक शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करना होगा। क्वाड में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका शामिल हैं।

विज्ञापन


जनवरी में बाइडन प्रशासन के सत्ता में आने के बाद ब्लिंकन भारत आने वाले इसके दूसरे उच्च पदस्थ अधिकारी होंगे। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा संबंधों को और बढ़ावा देने के लिए मार्च में भारत की तीन दिवसीय यात्रा की थी।

ऑस्टिन की भारत यात्रा भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड समूह के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित एक डिजिटल शिखर सम्मेलन में भारत-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोग का विस्तार करने की प्रतिबद्धता जताये जाने के कुछ दिनों बाद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें