फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: पांच नौसैनिकों के साथ लापता सैन्य हेलीकॉप्टर की तलाश जारी, लास वेगास से सैन डिएगो जाते समय टूटा था संपर्क

Thu, 08 Feb 2024 12:01 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

बचाव अभियान में सबसे बड़ी दिक्कत मौसम की मार है। भारी बर्फबारी और सर्दी के कारण बचाव दल को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी की भी सूचना सामने आई है। इसके चलते काफी परेशानी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
सैन्य हेलीकॉप्टर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर अचानक से लापता हो गया। यूएस मरीन कॉर्प्स के प्रवक्ता से मिली सूचना के मुताबिक इसमें पांच नौसैनिक सवार थे। तीसरे मरीन एयरक्राफ्ट विंग के कैप्टन स्टेफनी लेगुइजामोन ने बुधवार को बताया कि 6 फरवरी, 2024 को CH-53E सुपर स्टैलियन हेलीकॉप्टर मरीन क्रीच एयर फोर्स बेस से मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के लिए रवाना हुआ था, लेकिन वह अब तक एयर स्टेशन नहीं पहुंचा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान से संपर्क भी टूट गया है, ऐसे में बचाव दल सक्रिय रूप से हेलीकॉप्टर की तलाश में जुटा है।  
विज्ञापन


कैप्टन स्टेफनी ने आगे यह भी बताया कि इस तलाशी अभियान में मरीन एयरक्रॉफ्ट विंग भी सैन डिएगो काउंटी शेरिफ विभाग के साथ हेलीकॉप्टर की तलाश में सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि लापता नौसैनिकों को मरीन हेवी हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन 361 को सौंपा गया था। वे तीसरे समुद्री विमान विंग का हिस्सा हैं। इसका मुख्यालय मिरामार में स्थित है।

कैलिफोर्निया के लेक मोरिना के पास भी बचाव दल रहा सक्रिय

मिली जानकारी के अनुसार, अग्निशमन कर्मियों को लापता विमान के बारे में  स्थानीय समयानुसार 2:20 बजे सतर्क कर दिया गया। इसके बाद बचाव कर्मियों को कैलिफोर्निया के लेक मोरिना के पास एक एरिया में इसे ढूंढ़ने के लिए भेजा गया। हालांकि, उनके हाथ खाली ही रहे।

मौसम की मार से भी हो सकता है दिक्कतों का सामना

इस पूरे बचाव अभियान में सबसे बड़ी दिक्कत मौसम की मार है। भारी बर्फबारी और सर्दी के कारण बचाव दल को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में कई इंच बर्फबारी की भी सूचना सामने आई है। इसके चलते काफी परेशानी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें