फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चीन अपनी चालों से नहीं आ रहा बाज, दक्षिण चीन सागर में गश्त कर रहे अमेरिकी विमान को रोकने की कोशिश

Fri, 27 Oct 2023 11:16 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका का आरोप है कि चीन के विमान जानबूझकर गैर पेशेवर तरीके से अमेरिकी विमान के नजदीक पहुंचा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच, दूरी इतनी कम बची थी कि आपस में तेज टक्कर हो सकती थी। 
 
विज्ञापन
चीनी विमान ने दक्षिण चीन सागर में गश्त कर रहे अमेरिकी विमान को रोकने की कोशिश की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन की हरकतें किसी से छिपी नहीं है। वह आए दिन दक्षिण चीन सागर के ऊपर अमेरिकी विमानों से भिड़ने की कोशिश करता रहता है। दक्षिण चीन सागर में क्षेत्राधिकार को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद लगातार बना हुआ है। इस बीच, अमेरिका ने दावा किया है कि चीन ने दक्षिण चीन सागर में रूटीन ऑपरेशन कर रहे अमेरिकी वायुसेना के B-52 विमान को गलत तरीके से रोकने की कोशिश की।

महज 10 फीट बची दूरी

विज्ञापन

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है। साथ ही बताया कि चीन के जे-11 विमान के पायलट ने 24 अक्तूबर को अमेरिकी वायुसेना के विमान को गैरपेशेवर तरीके से रोकने की कोशिश की थी। चीन के विमान की रफ्तार बहुत तेज थी। एक समय पर दोनों विमानों के बीच की दूसरी महज 10 फीट थी, जिससे विमानों के आपस में टकराने का खतरा बन गया था।

टक्कर होने से बची
अमेरिका का आरोप है कि चीनी विमान जानबूझकर गैर पेशेवर तरीके से अमेरिकी विमान के नजदीक पहुंचा और उसका रास्ता रोकने की कोशिश की। दोनों के बीच, दूरी इतनी कम बची थी कि आपस में तेज टक्कर हो सकती थी। 
विज्ञापन

 


अंतरराष्ट्रीय हवाई सुरक्षा नियमों के विपरीत
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह घटना 24 अक्तूबर रात की है। उस समय दृश्यता (विजिबिलिटी) बहुत सीमित थी और यह हरकत अंतरराष्ट्रीय हवाई सुरक्षा नियमों के विपरीत है। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने कहा, 'हमें लगता है कि चीन के पायलट को यह अंदाजा तक नहीं था कि विमानों की टक्कर हो सकती है। यह घटना असुरक्षित, गैरपेशेवर और अमेरिका सहित कई अन्य देशों के रूटीन ऑपरेशन के लिए घातक है।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें