2. बाइडन के राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने को बताया तख्तापलट
मस्क के राष्ट्रपति चुनाव पर सवाल किए जाने के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि जो बाइडन को तख्तापलट के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'मैंने बहस में बाइडन को इतनी बुरी तरह से हराया कि उन्हें दौड़ से बाहर कर दिया गया। यह अब तक की सबसे शानदार बहस थी। बाइडन का बाहर होना, यह एक तख्तापलट था।'
पढ़ें पूरी खबर
3. ट्रंप ने जलवायु परिवर्तन का उड़ाया मजाक
डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरव्यू में जलवायु परिवर्तन का जमकर मजाक उड़ाया। रिपब्लिकन राष्ट्रपति उम्मीदवार ने इसे नकारते हुए कहा, "ग्लोबल वॉर्मिंग (वैश्विक तापमान में वृद्धि) सबसे बड़ा खतरा नहीं है, क्योंकि अगले 400 वर्षों में इसके असर वाली जगहों में सिर्फ एक इंच का आठवां हिस्सा ही जलस्तर बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि इससे सिर्फ महासागर के सामने स्थित संपत्तियां बढ़ेंगी।
ट्रंप ने कहा कि इस वक्त मानवजाति के लिए सबसे बड़ा संकट न्यूक्लियर वॉर्मिंग (परमाणु संकट) है। उन्होंने कहा कि पांच देशों के पास अब काफी ज्यादा परमाणु शक्ति है और हमें यह सुनिश्चित करना है कि बाइडन जैसे बेवकूफ लोगों के साथ कुछ न हो।