फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Nepal: विदेश सचिव मिस्री ने नेपाली समकक्ष से मुलाकात की; द्विपक्षीय संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा

Mon, 12 Aug 2024 08:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

India-Nepal: विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा गया कि दोनों देशों के विदेश सचिवों ने विभिन्न द्विपक्षीय पहलों और विकास परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की और आगे के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। 
विज्ञापन
नेपाली समकक्ष सेवा लामसाल के साथ विदेश सचिव विक्रम मिस्री - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को अपनी नेपाली समकक्ष सेवा लामसाल के साथ व्यापक चर्चा की। दोनों शीर्ष राजनयिकों ने विभिन्न द्विपक्षीय पहलों और विकास परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की और आगे के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री के.पी.शर्मा ओली के नेतृत्व में पिछले महीने नई सरकार के गठन के बाद भारतीय विदेश सचिव का यह पहला नेपाल दौरा है। 

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल (वीडियो ग्रैब) - फोटो : एएनआई (फाइल)
द्विपक्षीय पहलों में प्रगति की समीक्षा की गई: विदेश मंत्रालय
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में कहा, "उनकी व्यापक चर्चा में भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया। बयान में कहा गया, दोनों विदेश सचिवों ने विभिन्न द्विपक्षीय पहलों और विकास परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की और आगे के सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।" 

शीर्ष राजनयिकों की मुलाकात पर नेपाल ने क्या कहा
वहीं, नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा, दोनों पक्ष द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने और साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नेपाली विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, दोनों पक्षों ने नेपाल और भारत संबंधों के पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें उर्जा और बिजली क्षेत्र, भौतिक और डिजिटल संपर्क, कृषि, पर्यटन, व्यापार और पारगमन और लोगों के बीच संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग शामिल है। इसमें कहा गया है कि दोनों विदेश सचिवों ने नियमित द्विपक्षीय तंत्र सहित दोनों पक्षों पक्षों के बीच आगे संपर्क जारी रखने पर सहमति जताई।


 
विज्ञापन

विदेश सचिव विक्रम मिस्री, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : पीटीआई
विदेश सचिव ने दो उप प्रधानमंत्रियों से भी मुलाकात की
इससे पहले मिस्री ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, उप प्रधानमंत्री और शहरी विकास मंत्री प्रकाश सिंह मान, उप प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल, गृह मंत्री रमेश लेखक और विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपसी लाभ के विभिन्न क्षेत्रों में भारत-नेपाल सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें