फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम वार्ता: जी-7 नेताओं के साथ बैठक करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, अफगानिस्तान नीति पर होगी चर्चा

Sun, 22 Aug 2021 09:49 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अफगानिस्तान नीति को लेकर जी-7 देशों के नेताओं के साथ चर्चा करने वाले हैं। 
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन 24 अगस्त को जी-7 देशों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाली इस बैठक में अफगानिस्तान नीति पर करीबी समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


साकी ने एक बयान में कहा कि इस बैठक में सभी नेता अफगानिस्तान नीति पर करीबी समन्वय और हमारे नागरिकों व उन बहादुर अफगान नागरिकों को वहां से निकालने को लेकर चर्चा की जाएगी को पिछले दो दशक से हमारे और अन्य कमजोर अफगानियों के साथ खड़े रहे। 

इसके साथ ही व्हाइट हाइस प्रेस सचिव ने बताया कि बैठक में नेता अफगान प्रवासियों को मानवीय मदद और सहयोग उपलब्ध कराने के लिए योजना पर भी चर्चा करेंगे। बता दें कि जी-7 देशों में अमेरिका के अलावा, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, फ्रांस, इटली और जापान शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें