अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतवंशी नेता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी डिप्टी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, देश का नेतृत्व करने के लिए योग्य हैं। कमला हैरिस 2020 में अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं।
अमेरिका की पहली अश्वेत अमेरिकी और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी और मौजूदा समय में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ा बयान दिया है। जो बाइ़डन ने अपने बयान में कहा कि उनकी डिप्टी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, देश का नेतृत्व करने के लिए योग्य हैं। एक हाई-स्टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाइडन ने कहा, शुरू से ही मैंने इस बारे में कोई संदेह नहीं किया। वह राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं। इसलिए मैंने उन्हें चुना।
विज्ञापन
सीनेट में वो वास्तव में अच्छी थीं- बाइडन
वहीं जब जो बाइडन से इसके कारणों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, कि सबसे पहले जिस तरह से उन्होंने महिलाओं के शरीर की स्वतंत्रता के मुद्दे को उन्होंने संभाला है, उनके शरीर पर नियंत्रण है और दूसरे, बोर्ड में लगभग किसी भी मुद्दे को संभालने की क्षमता उनमें है। यह एक बेहतरीन सरकारी वकील थी। वह एक प्रथम श्रेणी की शख्तियत हैं सीनेट में भी वह वास्तव में अच्छी थीं। बाइडन ने आगे कहा कि मैं उन्हें तब तक नहीं चुनता जब तक मुझे नहीं लगता कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य हैं।
बाइडन के राष्ट्रपति चुनाव से हटने की हो रही मांग
उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर राष्ट्रपति जो बाइडन की टिप्पणी उस वक्त आयी है, जब 81 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले महीने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के साथ एक टीवी बहस में लड़खड़ा गए थे। जिसके बाद से नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ से उनके अलग होने की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
हाल ही में फिसली थी जो बाइडन की जुबान
वहीं इससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडन की जुबान फिसल गई थी। उन्होंने गलती से कमला हैरिस को पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के रूप में उल्लेखित किया था, उन्होंने कहा, मैं ट्रम्प को उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं चुनता, क्या मुझे लगता है कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं थीं।
'मैं राष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति'
हाई-स्टेक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बाइडन ने आगे कहा कि सच्चाई यह है कि मुझे लगता है कि मैं राष्ट्रपति पद के लिए सबसे योग्य व्यक्ति हूं। मैंने उन्हें एक बार हराया और मैं उन्हें फिर से हराऊंगा। डेमोक्रेटिक पार्टी के संभावित उम्मीदवार जो बाइडन ने कहा, इस अभियान में अभी लंबा सफर तय करना है और इसलिए मैं आगे बढ़ता रहूंगा।