फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: मैक्रों की नाराजगी दूर करने की कोशिश में जो बाइडन, बोले- फ्रांस से बड़ा हमारा कोई सहयोगी नहीं

Sat, 30 Oct 2021 09:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

ब्रिटेन और अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑकस गठबंधन बनाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ सबमरीन के सौदे के बाद फ्रांस के साथ उसके संबंधों में खटास आ गई थी। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के साथ परमाणु सबमरीन के सौदे में जुटा अमेरिका दो कदम पीछे हट गया है। फ्रांस की नाराजगी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष इमैनुएल मैक्रों से रोम में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेरिका फ्रांस की पीठ के पीछे ऑस्ट्रेलिया के साथ सबमरीन का सौदा करने में अनाड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय फ्रांस से बेहतर कोई सहयोगी नहीं है।

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान तब सामने आया है, जब अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा ऑस्ट्रेलिया के साथ परमाणु सममरीन की आपूर्ति के लिए करार किया गया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ डीजल संचालित पनडुब्बी के करार को रद्द कर दिया था। इस पर फ्रांस ने नाराजगी जताई थी और इससे वाशिंगटन के साथ उसके रिश्तों में भी खटास आ गई थी। जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले रोम में पत्रकारों से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था। यह हमारी एक बचकानी हरकत थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगा था कि इसके बारे में फ्रांस को बहुत पहले सूचित कर दिया गया था।बाइडन ने कहा कि फ्रांस अमेरिका के लिए अत्यंत सहयोगी देश है। वह अपने आप में एक शक्तिशाली देश है।
विज्ञापन


सौदा रद्द होने के बाद राजदूतों को बुलाया था वापस
परमाणु पनडुब्बी का सौदा रद्द होने के बाद फ्रांस ने नाराजगी जताई थी और वाशिंगटन और कैनबरा से अपने राजदूतों को भी वापस बुला दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें