फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: संसद के बाहर विस्फोटकों से भरा ट्रक मिलने से पुलिस अलर्ट, इमारतों को कराया गया खाली

Fri, 20 Aug 2021 01:02 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की सभी इमारतों को कराया खाली
  • व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी लगातार कर रहा है
विज्ञापन
अमेरिकी संसद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में संसद के बाहर विस्फोटकों से भरा एक ट्रक होने की खबर बृहस्पतिवार को सामने आई, जिसके बाद सनसनी फैल गई। संसद भवन के पुस्तकालय के बाहर एक पिकअप ट्रक में विस्फोटक होने की सूचना की पुलिस जांच कर रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास की सभी इमारतों को खाली कराया गया है। कानून प्रवर्तन एजेंसी के दो अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के पास है।

कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ता टीम मौके पर मौजूद हैं और वह ये पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था? अधिकारियों ने कहा कि घटनास्थल पर यह पता लगाने के लिए कोशिश रहे हैं कि क्या उपकरण एक विस्फोटक था और क्या ट्रक में मौजूद व्यक्ति के पास डेटोनेटर था। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर स्नाइपर्स भेजे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेड्स लगा दिया गया है। व्हाइट हाउस ने कहा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहा है और कानून प्रवर्तन उसे इसकी जानकारी दे रहा है।

पुलिस को विस्फोटक की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में रह रह लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है। इसके अलावा कई फायर ट्रक और एंबुलेंस भी वहां तैनात किए गए हैं।

बता दें कि अभी कुछ महीनों पहले ही राजधानी वॉशिगटन में डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी और रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के मुख्यालय में पाइप बम मिला था। बम मिलने से एक दिन पहले हजारों डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने जनवरी के महीने में यूएस की राजधानी में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें