फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में ईंधन ले जा रहे टैंकर में लगी आग, गिर गया हाईवे पर बना फ्लाईओवर, देखें

Mon, 12 Jun 2023 08:18 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना एक पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रहे टैंकर में आग लगने की वजह से हुई। इसे बुझाने में दमकल की गाड़ियों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।
विज्ञापन
अमेरिका के इंटरस्टेट-95 का एक हिस्सा ढहा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फिलाडेल्फिया से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यहां इंटरस्टेट 95 पर रविवार को एक ईंधन भरे ट्रक ने अचानक आग पकड़ ली, जिसके बाद हाईवे पर बना फ्लाईओवर ढह गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुल को बीच से टूटकर नीचे की सड़क पर गिरते देखा जा सकता है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना एक पेट्रोलियम पदार्थ ले जा रहे टैंकर में आग लगने की वजह से हुई। इसे बुझाने में दमकल की गाड़ियों को एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। तेल के टैंकर में लगी इस भयानक आग की वजह से आई-95 की उत्तरी सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा, वहीं दक्षिण की तरफ पड़ने वाली सड़क भी सुरक्षित नहीं रहीं। 
विज्ञापन

अमेरिका में फ्लाईओवर ढहा। - फोटो : Social Media
दमकल विभाग के मुताबिक, इस आग या गर्मी के चलते सड़क के नीचे भी धमाका हुआ। कुछ देर बाद ही फ्लाईओवर के हिस्से ढहने लगे। उत्तर की ओर मौजूद सड़क अचानक ही गिर गई, जबकि दक्षिण में मौजूद लेन्स बुरी तरह बर्बाद हो गईं। 

गवर्नर जॉश शैपिरो ने कहा कि वह इस घटना को आपदा प्रोटोकॉल घोषित करने वाले हैं, ताकि हाईवे को दोबारा शुरू करने के लिए संघीय फंड्स हासिल किए जा सकें। उन्होंने बताया कि हाईवे के गिरने से उसके मलबे में कम से कम एक गाड़ी फंसी है। हम इस आग और हाईवे के गिरने की वजह से हताहत हुए लोगों का पता लगाने में भी जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने भगवान से इस बात का शुक्रिया जताया कि घटना के वक्त हाईवे पर कोई दूसरा वाहन नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें