फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका : नोबेल विजेता गायक बॉब डिलन पर महिला ने दुष्कर्म का लगाया आरोप

Wed, 18 Aug 2021 07:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लॉस एंजिलिस

सार

  • कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे.सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया
  • 80 वर्षीय डिलन के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं
विज्ञापन
गायक और गीतकार बॉब डिलन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रख्यात गायक और गीतकार बॉब डिलन पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि 12 वर्ष की उम्र में 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। नोबेल पुरस्कार विजेता डिलन ने इस आरोप का खंडन किया है।

विज्ञापन


कनेक्टिकट के ग्रीनिच में रहने वाली 68 वर्षीय ‘जे.सी.’ ने पिछले सप्ताह एक मामला दर्ज कराया जिसमें आरोप है कि डिलन जब 23-24 साल के थे तब उन्होंने संगीतकार होने के रसूख का इस्तेमाल कर पीड़िता को शराब पिलाकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

80 वर्षीय डिलन के प्रवक्ता ने बताया कि 56 साल पुराने दावे में कोई सच्चाई नहीं है। ‘डेडलाइन’ की खबर के अनुसार, न्यूयार्क उच्चतम न्यायालय में दर्ज मुकदमे में जे. सी. ने कहा कि अप्रैल-मई 1965 में डिलन ने उसका यौन शोषण किया। वर्ष 1960 के दौरान संगीत के बड़े सितारों में शुमार डिलन को कई बार ग्रैमी पुरस्कार के अलावा साहित्य के नोबेल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें