फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी नौसेना ने रचा इतिहास: परमाणु  विमान वाहक पोत को मिली पहली महिला कमांडर  

Mon, 23 Aug 2021 01:55 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, सैन डियागो

सार

  • बॉर्नश्मिट ने गुरुवार को सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक ‘अब्राहम लिंकन’ का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नौ सेना की कैप्टन एमी बॉर्नश्मिट ने परमाणु विमान वाहक पोत की पहली महिला कमांडर बनकर इतिहास रच दिया। बॉर्नश्मिट ने गुरुवार को सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना के सबसे बड़े युद्धपोतों में से एक ‘अब्राहम लिंकन’ का कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्कॉन्सिन राज्य की एमी बॉर्नश्मिट ने 2016 और 2019 के बीच लिंकन के कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम किया था। यह भी एक महिला अधिकारी के तौर पर उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

अमेरिकी नौसेना की वेबसाइट के मुताबिक बॉर्नश्मिट ने परिवहन डॉक यूएसएस सैन डिएगो और हेलीकॉप्टर मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वाड्रन (एचएसएम) 70 की भी कमान संभाली है।
विज्ञापन


यूएस नेवी साइट पर उपलब्ध बॉर्नश्मिट के एक बयान में कहा गया है कि इससे अधिक जिम्मेदारी की विनम्र भावना क्या हो सकती है कि आपको उन लोगों की देखभाल सौंपी गई है, जिन्होंने हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें