फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहा: अफगानिस्तान से लाए गए 146 भारतीय नागरिकों की देश वापसी, पहले जत्थे में आए थे 135 लोग

Mon, 23 Aug 2021 01:04 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
विज्ञापन
देश वापसी के तैयार अफगानिस्तान से दोहा लाए गए भारतीय नागरिक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को देश वापस लाने का अभियान जारी है। अफगानिस्तान से दोहा पहुंचाए गए 146 भारतीय यात्रियों की दूसरी खेप रविवार देर रात भारत पहुंच गई। दोहा में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर बताया, 146 भारतीय यात्रियों का दूसरा दल भारत पहुंचाने में मदद के लिए विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर समेत सभी को धन्यवाद। 

विज्ञापन


बीते सात दिन में 20 की मौत
वहीं, अफगानिस्तान में तालिबान की हुकुमत के बाद से लगातार स्थितियां नियंत्रण के बाहर होती जा रही हैं। बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। एक नाटो अधिकारी के मुताबिक पिछले सात दिन में यहां पर कम से कम 20 लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि काबुल हवाई अड्डे के बाहर जो हालात पैदा हुआ है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी कोशिश है कि सभी विदेशी नागरिकों को जल्द से जल्द यहां से निकाला जाए।

तालिबान ने अमेरिका को बताया जिम्मेदार
इस बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात के लिए अमेरिका को दोषी ठहराया है। उसका कहना है कि तमाम ताकत और सुविधाओं के बावजूद अमेरिकी सेना हवाई अड्डे पर व्यवस्था बनाकर रखने में नाकाम रही है। आमिर खान मुताकी नाम के तालिबानी अधिकारी ने कहा कि पूरे देश में शांति है, केवल एयरपोर्ट पर ही अफरा-तफरी मची हुई है। इससे पहले रविवार को दिन में ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि एयरपोर्ट पर भगदड़ मचने की वजह से कम से कम सात अफगान लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


काबुल से 329 भारतीयों को वापस लाए
रविवार को तीन विमानों से 392 लोग भारत लौटे, इनमें 329 भारतीय और दो अफगान लॉमेकर भी शामिल हैं। वायुसेना के सी-17 एयरक्राफ्ट से 168 लोगों की वापसी हुई, इनमें 107 भारतीय और 23 अफगानी सिख और हिंदू शामिल हैं। ये विमान गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पर पहुंचा। इससे पहले एयर इंडिया के विमान से 87 भारतीयों और 2 नेपाल के नागरिकों को भारत लाया गया था। वहीं एक दूसरे विमान से 135 लोगों की वापसी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें