फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासा: चुनाव के बाद तख्तापलट कर सकते थे ट्रंप, लेकिन मिलिट्री अफसरों ने भी बना ली थी बड़ी योजना

Thu, 15 Jul 2021 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका में संभावित तख्तापलट को लेकर पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार कैरल लियोनिंग और फिलिप रूकर की पुस्तक में बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में संभावित तख्तापलट को लेकर पुलित्जर पुरस्कार विजेता पत्रकार कैरल लियोनिंग और फिलिप रूकर की किताब में बड़ा खुलासा किया गया है। इसमें बताया गया है कि कैसे टॉप मिलिट्री अधिकारियों ने अनौपचारिक तरीके से योजना बनाकर तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को संभावित तख्तापलट करने से रोका था। 

विज्ञापन


किताब में बताया गया है कि डोनाल्ड ट्रंप की योजना की जानकारी के बाद जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन मार्क माइली  ने अपने सहयोगियों को चेताया था कि अमेरिका 'राइकस्टेग जैसी घटना' देख सकता है।

किताब में बताया गया है कि मार्क माइली के एक पुराने दोस्त ने उन्हें चेतावनी दी थी कि जो बाइडेन की जीत के बाद ट्रंप 'सरकार पलटने' की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन माइली ने उन्हें बताया कि यह संभव नहीं है क्योंकि मिलिट्री ट्रंप का साथ नहीं देगी। अधिकारियों ने कहा कि हथियार हमारे पास है इसलिए मुश्किल है यह।
विज्ञापन


हालांकि ट्रंप के इस संभावित कदम से मिलिट्री के अंदर थोड़ा डर भी पैदा हो गया जिसके बाद अधिकारियों ने एक-एक करके इस्तीफे की योजना बना ली थी वहीं एक और योजना के तहत अधिकारियों ने भविष्य में स्थिति पर काबू पाने के लिए सेना के साथ रणनीति बनाने लगे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें