ट्रंप ने शनिवार को 'ट्रूथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, इतने सारे लोग पूछ रहे हैं कि मैं इतिहास की सबसे कम रेटिंग वाली प्रेसिडेंशियल डिबेट के बारे में क्या सोचता हूं और मैं प्रतिभागियों की कैसे रेटिंग करूंगा। आलोचक होना आसान है। लेकिन, इस विषय पर मुझसे बेहतर कौन हो सकता है।
पूर्व राष्ट्रपति ने अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों पर भी निशाना साधा और फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली और न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर क्रिस क्रिस्टी के चुनावी आंकड़ों की आलोचना की। ट्रम्प ने आगे न्यू जर्सी के पूर्व गवर्नर रॉन डेसैंटिस को एक बीमार पिल्ला बताते हुए कहा कि वह मानसिक रूप से फिट नहीं हैं और टीडीएस यानि ट्रंप डिरेजमेंट सिंड्रोम से पीड़ित हैं।
वहीं, रिपब्लिकन रणनीतिकार स्कॉट जेनिंग्स ने कहा कि ज्यादातर लोगों को 'बेल्ट से नीचे के मुक्के' पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रामास्वामी ने भले ही ट्रंप की शैली में काम करने की कोशिश की हो, लेकिन यह उनके लिए कारगर साबित नहीं हुआ।
मिल्वौकी के फिसर्व फोरम में डिबेट के बाद भारतीय-अमेरिकी नेता ने बड़े पैमाने पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद वह 2024 के रिपब्लिकन दावेदारों में से एक बन गए। लेकिन फॉक्स न्यूज के ताजा सर्वेक्षण में सात फीसदी लोगों ने रामास्वामी को अपनी पसंद बताया है और इसके साथ ही वह चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली (11 फीसदी), फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसैंटिस (14 फीसदी) और ट्रंप (62 फीसदी) हैं। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव पांच नवंबर 2024 को होना है।