फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों की घटनाओं की निंदा की, कहा- धर्म की स्वतंत्रता मानवाधिकार है

Tue, 19 Oct 2021 10:46 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।

सार

अमेरिका में बांग्लादेश के दूतावास के बाहर बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के लोगों ने दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में की गई तोड़-फोड़ के विरोध में रविवार को प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
फोटो बांग्लादेश के बांदरबन जिले की है। यहां भी हिंदुओं पर कट्टरपंथी मुसलमानों ने हमला किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर हाल में हुए हमलों की घटनाओं की निंदा की है। विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि धर्म चुनने की आजादी, मानवाधिकार है। दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति, फिर चाहे वह किसी भी धर्म या आस्था को मानने वाला हो, उसका अपने अहम पर्व मनाने के लिए सुरक्षित महसूस करना जरूरी है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के लोगों पर हाल में हुए हमलों की घटनाओं की निंदा करता है।’

इस बीच, बांग्लादेशी हिंदू समुदाय के सदस्य प्रनेश हल्दर ने एक बयान में विदेश मंत्रालय से अपील की कि बांग्लादेश में पहले से ही परेशानियों में घिरे हिंदुओ को और नुकसान नहीं पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निगरानीकर्ता समूहों और मीडिया घरानों से बांग्लादेश में हिंसा की गंभीरता को उजागर करने की भी अपील की।

अमेरिका के हिंदू अधिकार समूह ‘हिन्दूपैक्ट’ के कार्यकारी निदेशक उत्सव चक्रवर्ती ने कहा कि यह देखना खासतौर पर भयावह है कि नोआखाली में बसे हिंदुओं पर इस तरह से हमले हो रहे हैं। ‘हिन्दूपैक्ट’ ने कहा कि बांग्लादेश में मूल हिंदू समुदाय के लोग लगातार भेदभाव और नफरत का शिकार हो रहे हैं। वहां अल्पसंख्यक आबादी 1940 में 28 प्रतिशत थी और तेजी से घट कर नौ प्रतिशत पर आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें