फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: फ्लोरिडा के पूर्व डिप्टी को यौन शोषण पर 35 साल जेल

Fri, 27 Aug 2021 01:01 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, जैकसनविले।

सार

  • दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिये लड़की से बातचीत करना शुरू किया था
  • दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें लड़की की मां ने कोर्ट में साझा की
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 15 साल की लड़की के यौन शोषण के आरोपी पूर्व डिप्टी को 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालती दस्तावेजों के मुताबिक, ट्रैविस रयान प्रिटचार्ड (38) को जैकसनविले संघीय अदालत में सजा सुनाई गई।

विज्ञापन


प्रिटचार्ड ने दिसंबर 2019 में एक ऑनलाइन चैट ऐप के जरिये लड़की से बातचीत करना शुरू किया था। इससे कई महीने पहले वह एक दुकान पर इस लड़की से मिला था। दोनों ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी साझा कीं। लड़की की मां ने अप्रैल 2020 में पुलिस से संपर्क किया और जांचकर्ताओं ने प्रिटचार्ड को पकड़ने की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें