फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Japan Relations: पीट हेगसेथ बोले- जापान हमारा अनिवार्य साझेदार, चीन की आक्रामकता रोकने में हमारी मदद करेगा

Sun, 30 Mar 2025 03:31 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जापान को अमेरिका का अनिवार्य साझेदार बताया है। अपने पहले एशिया दौरे पर जापान पहुंचे पीट हेगसेथ ने इस दौरान कहा कि, जापान चीन की सैन्य आक्रामकता को रोकने में हमारी मदद करेगा।
विज्ञापन
पीट हेगसेथ, अमेरिकी रक्षा मंत्री - फोटो : X / @SecDef
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने रविवार को जापान को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते आक्रामक रवैये को रोकने के लिए अनिवार्य साझेदार बताया। उन्होंने जापान में अमेरिकी सैन्य कमान को एक नए युद्ध लड़ने वाले मुख्यालय में बदलने की घोषणा की। बता दें कि, अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, जो अपने पहले एशिया दौरे पर हैं, ने जापान के रक्षा मंत्री जेन नाकातानी से मुलाकात के दौरान कहा कि अमेरिका और जापान को अपनी सैन्य क्षमताओं को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'जापान हमारा अनिवार्य साझेदार है जो चीन की सैन्य आक्रामकता को रोकने में हमारी मदद करेगा।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Bangkok Earthquake: बैंकॉक में भूकंप से गिरी 33 मंजिला इमारत का चीन से कनेक्शन, थाईलैंड सरकार ने शुरू की जांच

सैन्य साझेदारी को मजबूत करने पर जोर
इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने मिलकर नए मिसाइल विकसित करने और उत्पादन करने पर सहमति जताई, ताकि हथियारों की कमी को पूरा किया जा सके। इसमें एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (एमआरएएएम) और एसएम-6 सरफेस-टू-एयर मिसाइल शामिल हैं। इसके अलावा, जापान में अमेरिकी युद्धपोतों और युद्धक विमानों की मरम्मत की प्रक्रिया को तेज करने पर भी चर्चा हुई, जिससे दोनों देशों की रक्षा उद्योग को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


नए सैन्य मुख्यालय की स्थापना
इस दौरान पीट हेगसेथ ने घोषणा की कि अमेरिकी सैन्य कमान को एक नए युद्ध-लड़ाकू मुख्यालय में बदला जाएगा, जो जापान के नए ज्वाइंट ऑपरेशंस कमांड (जेजेओसी) के साथ मिलकर काम करेगा। इस बदलाव से किसी भी आपात स्थिति में दोनों देशों की सेनाओं की प्रतिक्रिया क्षमता और गति बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - India Help Myanmar: भूकंप प्रभावित म्यांमार की मदद में भारत सबसे आगे; मानवीय सहायता और आपदा राहत टीम मोर्चे पर
विज्ञापन


चीन और ताइवान पर सख्त संदेश
पीट हेगसेथ ने आगे कहा कि जापान को अपने दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों की सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए, जो पूर्वी चीन सागर और ताइवान के पास स्थित हैं। उन्होंने कहा कि अगर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में कोई सैन्य संकट उत्पन्न हुआ तो जापान सबसे आगे रहेगा। गौरतलब है कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि अमेरिका 1979 के कानून के तहत ताइवान को रक्षा उपकरण और तकनीक मुहैया कराता है। अमेरिका के इस कदम पर चीन लगातार आपत्ति जताता रहा है।

फिलीपींस दौरे के बाद जापान पहुंचे पीट हेगसेथ
जापान आने से पहले पीट हेगसेथ ने फिलीपींस का दौरा किया था, जहां उन्होंने अमेरिका-फिलीपींस रक्षा संबंधों को मजबूत करने का आश्वासन दिया। शनिवार को हेगसेथ ने जापान-अमेरिका के संयुक्त युद्ध स्मारक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुए इवो जिमा युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जापान और अमेरिका की मित्रता अतीत के दुश्मनों से अब मजबूत सहयोगियों में बदल गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें