फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्त धन मामला: ट्रंप को गवाहों और अन्य लोगों के खिलाफ बयान देने पर रोक का आदेश बरकरार; अपीलीय अदालत का फैसला

Tue, 14 May 2024 11:00 PM IST
जलज मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

इससे पहले, सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा था कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप को गुप्त धन मामले में गवाहों और अन्य लोगों के खिलाफ बयान देने पर रोक लगाने के गैग के आदेश बरकरार रखा। गौरतलब है कि अमेरिका में इस साल के अंत में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच सीधा मुकाबला है। 

विज्ञापन


अवमानना के कारण दो बार भुगता जुर्माना
बता दें, गैग ने उन पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन वे हमेशा कहते थे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं। इसी वजह से कोर्ट ने उन्हें दो बार अवमानना का दोषी माना था। एक बार जुर्माने के तौर पर ट्रंप को एक हजार अमेरिकी डॉलर भरने का आदेश दिया था और दूसरी बार उनके खिलाफ नौ हजार अमेरिकी डॉलर का अर्थदंड लगाया गया था। इससे पहले, सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जुआन मर्चन ने कहा था कि गैग आदेश के उल्लंघन के लिए एक हजार डॉलर का जुर्माना पूर्व राष्ट्रपति को नहीं रोक पा रहा है। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है ट्रंप के कारावास पर विचार करने के लिए मजबूर होना होगा।  

उल्लंघन के नौ मामलों में आरोपी पाए गए ट्रंप
तीस अप्रैल को अदालत ने ट्रंप को नौ हजार डॉलर का अर्थदंड सुनाया था। अभियोजकों ने ट्रंप के खिलाफ 10 मामलों के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि, न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने उन्हें नौ मामलों में उल्लंघन का आरोपी माना। बता दें, गैग ने उन पर गुप्त धन मामले से जुड़े गवाहों, जूरी सदस्यों सहित अन्य चीजों के बारे में सार्वजनिक रूप से बयान देने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन वे हमेशा कहते रहे कि वे अपने स्वतंत्र भाषण के अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं।  
विज्ञापन


ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना
पेकर ने ट्रंप को 2016 के चुनावों में कथित विवाहेतर संबंधों की कहानियों को दबाने में मदद की। यौन दुर्व्यवहार के कई आरोपों का सामना कर रहे ट्रंप की मदद करना मतदाताओं को धोखा देना है। पेकर ने ट्रंप पर पोर्न स्टार डेनियल्स को दिए 1,30,000 डॉलर के भुगतान को छिपाने के लिए व्यवसायिक रिकॉर्ड में आपराधिक रूप से हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। हालांकि, वकीलों का तर्क है कि ट्रम्प ने कोई अपराध नहीं किया। 

‘स्टार्मी डेनियल को दिए 130,000 डॉलर’
ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल को 130,000 डॉलर का भुगतान किया था। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टॉर्मी डेनियल ट्रंप के साथ अवैध संबंधों को लेकर चुप्पी साधे रखें। इस मामले में ट्रंप ने डेनियल के साथ संबंधों से इनकार किया है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें