फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस ने यूक्रेन सीमा पर बढ़ाई सेना: टकराव की आशंका, अमेरिका ने सीआईए निदेशक को मॉस्को भेजकर दी चेतावनी

Sat, 06 Nov 2021 10:30 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

यूक्रेन ने देश में जारी ऊर्जा संकट के लिए रूस की कारगुजारियों को वजह बताया। इन आरोपों से नाराज रूस ने यूक्रेन सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच बीते कुछ समय से तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने देश में जारी ऊर्जा संकट के लिए रूस की कारगुजारियों को वजह बताया। इन आरोपों से नाराज रूस ने यूक्रेन सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। अब इस टकराव को बढ़ता देख अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विदेश मामलों को देखने वाली खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक बिल बर्न्स को पिछले हफ्ते ही मॉस्को भेजा। बताया गया है कि बाइडन ने बर्न्स के जरिए रूस को यूक्रेन के खिलाफ कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


अमेरिका की खुफिया एजेंसी के किसी अधिकारी का रूस जाना आम बात नहीं
अमेरिका की खुफिया एजेंसी के किसी अधिकारी का रूस जाना आम बात नहीं हैं, वो भी ऐसे समय में जब रूस लगातार यूक्रेन सीमा पर सेना को इकट्ठा कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीआईए प्रमुख ने रूस के रक्षा विभाग क्रेमलिन में सैन्य गतिविधियों से जुड़े अफसरों से सीधे बात की और उन्हें बाइडन प्रशासन की चिंताओं से अवगत कराया। अमेरिकी सरकार काफी समय से मॉस्को और कीव के बीच में सुलह कराने की कोशिशों में लगा है। 

इससे पहले सीआईए प्रमुख ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की से फोन पर बात की थी और तनाव को जल्द से जल्द खत्म करने की अपील की थी। अमेरिकी मीडिया ग्रुप सीएनएन के मुताबिक, बाइडन प्रशासन को चिंता है कि रूस कहीं एक बार फिर यूक्रेन के सीमाई इलाकों में घुसपैठ न करे, क्योंकि इसके बाद हालात काफी बिगड़ सकते हैं। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने रूस की सैन्य गतिविधियों पर संशय और आश्चर्य जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें