फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yemen-Houthi: अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन की राजधानी सना और एयरपोर्ट पर हमला किया, हूती विद्रोहियों ने किया दावा

Fri, 04 Oct 2024 09:10 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइल-हमास युद्ध के बीच फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पिछले नवंबर से यमन के पास अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले किए थे।
विज्ञापन
यमन में अमेरिका का हमला (प्रतीकात्मक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन की राजधानी सना और होदेइदाह एयरपोर्ट समेत यमन के कई हिस्सों पर हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि हमलों में धमार शहर के दक्षिण क्षेत्र को भी निशाना बनाया गया।

विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हमले किए। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक सना में चार हवाई हमले हुए। होदेइदाह हवाई अड्डे और होदेइदाह के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर सात हवाई हमले हुए। जबकि धमार शहर के दक्षिण में एक हवाई हमला हुआ। हमलों के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइल-हमास युद्ध के बीच फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पिछले नवंबर से यमन के पास अंतरराष्ट्रीय जहाजों पर हमले किए थे।

हूती विद्रोहियों ने किया था ब्रिटिश तेल टैंकर पर हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक ब्रिटिश तेल टैंकर पर विस्फोटकों से भरी नाव से हमला किया था। हूती विद्रोहियों ने इसका वीडियो भी जारी किया था। जिसमें कॉर्डेलिया मून के पास विस्फोट होता हुआ देखा गया। इस विस्फोट के कारण बंदरगाह की ओर का टैंक क्षतिग्रस्त हो गया और पूरा इलाका धुंए के गुबार में घिर गया। यह हमला होदेइदाह बंदरगाह से 110 किमी (70 मील) दूर किया गया था।
विज्ञापन


मंगलवार को हूती विद्रोहियों ने पनामा के ध्वज लगे तेल टैंकर को निशाना बनाया। एक अन्य जहाज के कैप्टन ने इस घटना की जानकारी दी। अमेरिकी नौसेना की देखरेख करने वाले केंद्र ने बताया कि जहाज को निशाना बनाते हुए मिसाइलें दागी गईं, जो चूक गईं। यमन के ईरान गठबंधन वाले हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। 

इससे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया था। खास बात ये थी कि इस्राइल का आयरन डोम और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम इस बैलिस्टिक मिसाइल के सामने बेअसर साबित हुए थे। गनीमत ये रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ और यह मिसाइल एक खुले मैदान में गिरी थी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें