फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alaska Airlines: 16,000 फीट की ऊंचाई पर निकल गई विमान की खिड़की, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

Sat, 06 Jan 2024 02:54 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

स्थानीय मीडिया को मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 छह मिनट तक 16,000 फीट की ऊंचाई पर रही। हालांकि, इसी दौरान एक यात्री की विंडो अचानक ही निकल गई। 
विज्ञापन
अलास्का एयरलाइंस का विमान। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पोर्टलैंड में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अलास्का एयरलाइंस की एक फ्लाइट की खिड़की उड़ान के दौरान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर अचानक से निकल गई। आनन-फानन में विमान की वापस पोर्टलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गया है कि विमान में 174 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना के बीच अलास्का एयरलाइंस ने बोइंग 737-9 शृंखला के सभी विमानों को परिचालन से हटाने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


विमान की खिड़की टूटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह वीडियो इसी विमान का है या नहीं।



स्थानीय मीडिया को मुताबिक, अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट 1282 छह मिनट तक 16,000 फीट की ऊंचाई पर रही। हालांकि, इसी दौरान एक यात्री की विंडो अचानक ही निकल गई। इसके चलते फ्लाइट का केबिन प्रेशर अचानक नीचे आ गया। इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और इसे लैंड कराया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें