फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में फायरिंग: पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में छात्र ने चलाईं गोलियां, आठ की मौत, छह घायल

Mon, 20 Sep 2021 01:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को

सार

Russia Perm State University Firing: सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
रूस के विश्वविद्यालय में हमलावर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में सोमवार को बड़ी वारदात हुई। यहां हथियारों से लैस एक हमलावर विश्वविद्यालय में घुस आया और छात्रों पर गोलियां चला दीं। गोलियाें की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदने लगे। इस हमले में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने हमलावर को मार गिराया है। उसकी पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला यूनिवर्सिटी का ही छात्र था। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह हमला किस मकसद से किया गया। सुरक्षाबलों का कहना है कि हमलावर का इरादा इससे भी बड़ी वारदात का था। क्योंकि उसके पास से खतरनाक हथियार बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें