फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार : सैन्य तख्तापलट होने के बाद कोरोना और बाढ़ पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता

Sun, 22 Aug 2021 02:03 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क

सार

  • जटिल हालात में देश भर में अब तक 1.25 लाख लोग प्रभावित
  • विश्व निकाय ने भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और कोरोना के मामले में हो रहे इजाफे पर भी चिंता प्रकट की
विज्ञापन
Myanmar - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यांमार में एक फरवरी को हुए सैन्य तख्ता पलट के बाद से हालात अब तक ठीक नहीं है। सशस्त्र संघर्ष और असुरक्षा के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में 2,10,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में पैदा हुई विकट स्थिति पर अपनी चिंता जताई है। विश्व निकाय ने यहां भारी बारिश के चलते आई बाढ़ और कोरोना के मामले में हो रहे इजाफे पर भी चिंता प्रकट की है। 

कहा, जटिल हालात मेंदे श भर में अब तक 1.25 लाख लोग प्रभावित
संयुक्त राष्ट्र ने जारी किए अपने ताजा बयान में कहा कि यहां पर बाढ़ के प्रभाव से मानवीय स्थिति जटिल हो गई है। जिससे देशभर में 1,25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। साथ ही साथ कोरोना के मामलों में निरंतर वृद्धि हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि संयुक्त राष्ट्र व उसके मानवीय सहयोगी म्यांमार में पैदा हुई हिंसा, प्राकृतिक खतरों और खाद्य असुरक्षा से प्रभावित कुल 30 लाख लोगों को जीवन रक्षक सहायता और सुरक्षा सेवाएं देने के लिए काम कर रहे हैं। हालांकि, ये प्रयास असुरक्षा, सड़क अवरोधों, नौकरशाही बाधाओं और कोरोना संबंधित प्रतिबंधों के चलते बाधित है।

बता दें कि 1 फरवरी को म्यांमार में सैन्य तख्ता पलट के बाद आपातकाल की घोषणा हुई थी। इस तख्तापलट के बाद यहां पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की मौत हुई विस्थापन बढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें