कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रहार किया है। यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था तीन महीने के लॉकडाउन में 19.1 फीसदी तक घट गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी विभाग ने इस बात की जानकारी दी है।
जोनाथन एथॉ ने बताया कि आने वाले महीनों में संख्या में थोड़ा सुधार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि कुछ सर्वो में आंकड़ों के मुताबिक कहा गया था कि अगर लॉकडाउन में थोड़ी राहत दी जाए या फिर अर्थव्यवस्था को थोड़ा खोल दिया जाए तो जून महीने तक रिकवरी देखी जा सकती है।
मई का महीने दर महीने विस्तार पांच फीसदी से कम था या फिर ये वही था जो अर्थशास्त्रियों ने उम्मीद की थी। मैन्यूफैक्चरिंग, निर्माण कार्य, डीआईवाई रिटेलर्स और बाग-बगीचों को खोल दिया गया है। इस महीने मैन्यूफैक्चरिंग में आठ फीसदी की वृद्धि देखी गई है और इतनी ही बढ़त निर्माण कार्य के क्षेत्र में देखी गई।