फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: यूनिसेफ ने कहा- भारत में कोरोना के हालात भयावह, यह पूरी दुनिया के लिए खतरे की घंटी

Fri, 07 May 2021 02:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

  • इसकी गूंज वायरस से हुई मौतों, उसमें बदलाव और आपूर्ति में देरी के रूप में सुनाई देगी
विज्ञापन
unicef - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना के हालात भयावह हैं। यह हम सभी के लिए खतरे की घंटी है। इसकी गूंज वायरस से हुई मौतों, वायरस में बदलाव और आपूर्ति में देरी के संदर्भ में क्षेत्र और दुनिया में तब तक सुनाई देगी, जब तक कि दुनिया भारत की मदद के लिए कदम नहीं उठाएगी। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के प्रमुख ने ये बातें कहीं।

विज्ञापन


यूनिसेफ की कार्यकारी निदेशक हेनरिटा फोर ने कहा, दुनिया को आगे आना ही होगा। यूनिसेफ ने हाल ही में भारत को 20 लाख फेसशील्ड और दो लाख मास्क सहित अहम जीवनरक्षक सामान की अतिरिक्त की आपूर्ति की है।

एजेंसी ने बताया कि उसने 500 से ज्यादा उच्च प्रवाह नासिका नलिकाएं और 85 आरटी-पीसीआर मशीन भी भेजी हैं। यूनिसेफ ने बताया कि वह पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में 25 ऑक्सीजन संयंत्र को खरीदने और स्थापित करने में भी मदद कर रही है और देश के अलग-अलग हिस्सो में 70 से ज्यादा थर्मल स्केनर स्थापित किए हैं। दक्षिण एशिया के लिए यूनीसेफ के क्षेत्रीय निदेशक जॉर्ज लारिया-अदजेई ने कहा था कि भारत में जो दृश्य हम देख रहे हैं, वह विनाशकारी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सबसे अधिक असुरक्षित परिवार इस प्राणघातक महामारी की भारी कीमत चुका रहे हैं। यूनिसेफ ने अपने सभी साझेदारों से भी कोविड-19 महमारी से निपटने में तुरंत मदद करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें