फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine: 'यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा

Thu, 09 Oct 2025 03:54 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव

सार

Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी हो रही है। यूक्रेन की सेना ने डोनेत्सक क्षेत्र में रूस की कब्जे की योजना को भी नाकाम कर दिया है। रूस अब गैस का आयात बढ़ा रहा है, जो यूक्रेन के हमलों की कामयाबी का संकेत है।
विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की। - फोटो : x/@ZelenskyyUa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन नई लंबी दूरी के मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूसी तेल सुविधाओं को निशाना बना रहा है, जिससे वहां गैस की भारी कमी हो गई है। वहीं, जंग के मैदान में यूक्रेन के हालिया जवाबी हमले ने रूस की डोनेत्सक क्षेत्र के पूर्वी हिस्से को कब्जे में लेने की योजना को नाकाम कर दिया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'व्यापार और टैरिफ की धमकी से खत्म कराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष', ट्रंप ने फिर अलापा राग

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन की नई पल्यान्यत्स्या मिसाइल ने रूस के दर्जनों सैन्य डिपो (हथियारों के गोदाम) को निशाना बनाया है। इसके अलावा 'रूता' ड्रोन ने हाल ही में ढाई सौ किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित एक रूसी समुद्री तेल सुविधा पर हमला कर चुका है। जेलेंस्की ने इस नए हथियार को बड़ी कामयाबी बताया है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि ल्यूटी और फायर प्वाइंट जैसे लंबी दूरी के ड्रोन ने रूसी उर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है। अभियान में 300 ड्रोन एक साथ दागे गए। इसके अलावा, यूक्रेन की सेना ने हाल ही में रूस के खिलाफ नेपच्यून और फ्लेमिंगो नाम की मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी नेता ने आगे कहा कि रूस में गैस की कमी और आयात में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि यूक्रेन के हमले प्रभावी साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: किम जोंग की पार्टी के 80 साल, गुप्त परेड की तैयारी और बड़े नेताओं की मौजदूगी; क्या है पूरी योजना?

उन्होंने कहा, खास बात यह है कि रूस अब गैस का आयात कर रहा है। यह एक संकेत है। यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट से पता चलता है कि रूस ने बेलारूस से आयात को छह गुना बढ़ा दिया है और आयात शुल्क हटा दिए हैं। साथ ही वह अब चीन से भी गैस मांग रहा है। जेलेंस्की ने कहा, हमारे आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने (रूस) हमारे हमलों के बाद अपने गैस की आपूर्ति का करीब 20 फीसदी हिस्सा खो दिया है। रूसी अधिकारियों ने गैस की संभावित कमी को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें