यूक्रेन और रूस के बीच दो साल से अधिक समय से जंग जारी है। दोनों ही पक्ष हार मानने को तैयार नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन में सियासी उठा-पटक काफी देखने को मिल रही है। वलेरी जालुज्नी को करीब एक महीने पहले ही देश के शीर्ष सैन्य कमांडर के पद से हटाया था। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने उन्हें ब्रिटेन के नए राजदूत के रूप में नामित किया है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना प्रमुख को बदलने का फैसला ऐसे समय पर लिया था, जब रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को कई संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
बदलना चाहिए था देश का सैन्य दृष्टिकोण
रिपोर्ट के अनुसार, रूस के युक्रेन पर आक्रमण करने के करीब दो साल बाद जालुज्नी ने भी यह माना कि देश का सैन्य दृष्टिकोण बदलना चाहिए। हालांकि अब राष्ट्रपति जेलेंस्की ने वलेरी जालुज्नी को अब ब्रिटेन में अपना राजदूत बनाने का फैसला लिया है। ब्रिटेन में नए दूत के रूप में वलेरी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब ब्रिटेन के रक्षा सचिव ग्रांट शाप्स ने गुरुवार को कीव की यात्रा की थी।