फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine War: यूक्रेन ने रूस के खिलाफ लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया, अमेरिकी अधिकारी का दावा

Tue, 17 Oct 2023 10:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Ukraine War: सूत्रों के मुताबिक, बाइडेन ने पिछले महीने अंततः मिसाइल सिस्टम डिलीवरी को हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, अमेरिका ने मिसाइलों की संख्या और अन्य विवरण देने से इनकार किया है।  लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं।
विज्ञापन
Ukrainian Military - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। एक अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि यूक्रेन ने पहली बार रूसी सेना के खिलाफ अमेरिका से मिली लंबी दूरी की बैलिस्टिक (एटीएसीएमएस) मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। दावा किया गया कि अमेरिका ने यूक्रेन को चुपचाप लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें (एटीएसीएमएस) दे दी हैं। यूक्रेन ने युद्ध के मैदान में मंगलवार को धड़ल्ले से इनका इस्तेमाल किया। इन मिसाइलों की रेंज लगभग 180 मील (300 किलोमीटर) है। 

विज्ञापन

एक माह पहले मिसाइलें देने का वादा किया था
राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने यूक्रेनी समकक्ष व्लोदिमिर जेलेंस्की से लगभग एक माह पहले ये मिसाइलें देने का वादा किया था। सूत्रों के मुताबिक, युद्ध के मैदान में मिसाइलों की डिलीवरी को गुप्त रखा गया था। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की और अन्य यूक्रेनी नेता सामरिक मिसाइल प्रणाली (एटीएसीएमएस) को हासिल करने लिए लगातार अमेरिका पर तत्काल दबाव डाल रहे थे। हालांकि, अमेरिका ने महीनों तक इसे लटकाए रखा।

अमेरिका को थी इस बात की चिंता
अमेरिका को चिंता थी कि यूक्रेन इन हथियारों का इस्तेमाल रूसी क्षेत्र में काफी भीतर तक हमले करने में कर सकता है। इससे मॉस्को नाराज हो जाएगा और संघर्ष और भी ज्यादा भीषण हो जाएगा। 
विज्ञापन

लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं
सूत्रों के मुताबिक, बाइडेन ने पिछले महीने अंततः मिसाइल सिस्टम डिलीवरी को हरी झंडी दे दी थी। हालांकि, अमेरिका ने मिसाइलों की संख्या और अन्य विवरण देने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि लगभग दो दर्जन मिसाइलें यूक्रेन की दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें