फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia Ukraine War: नए साल की पूर्व संध्या पर युद्ध तेज, यूक्रेन का दावा- तबाह कर दिए रूस के 21 ड्रोन

Sun, 31 Dec 2023 10:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क,अमर उजाला, कीव

सार

Russia-Ukraine War: यूक्रेनी सेना का दावा है कि उसने दागे गए 49 में से 21 ड्रोन तबाह कर दिए हैं। इससे पहले उसने रूस के बेलगोरोद शहर को मिसाइल  से निशाना बनाया था। जिसमें 24 रूसी नागरिकों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Russia-Ukraine War - फोटो : X/Defence Of Ukraine
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में नए साल के जश्न के बीच रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूसी सेना ने कहा कि उसने एक दिन पहले बेलगोरोद शहर पर हुए घातक मिसाइल हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की है। उसने राजधानी कीव और खार्किव में सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाया है। वहीं, यूक्रेनी सेना का दावा है कि उसने दागे गए 49 में से 21 ड्रोन तबाह कर दिए हैं। 

विज्ञापन

 

Trending Videos

बेलगोरोद शहर पर हमले में चौबीस रूसी नागरिक मारे गए थे। रूस ने इसे 'आतंकी हमला' बताया था। रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अब उसने पूर्वोत्तर शहर खार्किव में फैसला लेने वाले केंद्रों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। इससे पहले कीव ने कहा था कि उसकी आवासीय इमारतों, एक होटल और कैफे को निशाना बनाया जा रहा है। 

वहीं, यूक्रेनी वायुसेना ने कहा कि 'शाहेद' ड्रोन विशेष रूप से अग्रिम पंक्ति के नागरिकों, सैन्य और बुनियादी ढांचों को निशाना बना रहे थे। कीव ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा कि छह गाइडेड मिसाइलों ने पूर्वोत्तर शहर खार्किव को भी निशाना बनाया था। 
 

खार्किव के सैन्य प्रशासन के प्रमुख ओलेग सिनेगुबोव ने कहा कि शहर पर हमले में 28 नागरिक घायल हुए है। जिनमें दो किशोर और एक विदेशी नागरिक शामिल हैं। खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि रातभर हुए ताजा हमलों में आवासीय इमारतों, कार्यालयों और कैफे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, 'नए साल की पूर्व संध्या पर रूसी हमारे शहर को डराना चाहते हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं।'

फरवरी 2022 में संघर्ष की शुरुआत के बाद से रूस में नागरिकों पर यह सबसे घातक हमला था। यूक्रेन की सीमा से महज 30 किलोमीटर दूर बेलगोरोद में मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 24 हो गई है और 108 लोग घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने सप्ताहांत में एक-दूसरे पर अपने साझा सीमांत क्षेत्र के नागरिक इलाकों को तबाह करने का आरोप लगाया। बेलगोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने रविवार को कहा कि सीमा के पास एक गांव में यूक्रेन की गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, मॉस्को ने कहा कि बेलगोरोद हमले में क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें