फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटिश शाही घराने की बहू को लेकर गहराया रहस्य, महल के कर्मचारियों का दावा- कई दिनों से केट को नहीं देखा

Sun, 17 Mar 2024 09:51 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन जिस केनसिंग्टन पैलेस में रहते हैं और बताया जा रहा है कि पेट की सर्जरी के बाद केट मिडलटन केनसिंग्टन पैलेस में ही आराम कर रही हैं, लेकिन महल के कर्मचारियों का ही कहना है कि उन्होंने कई दिनों से केट को नहीं देखा है। 
विज्ञापन
केट मिडलटन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश राजघराने की बहू और वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन को लेकर रहस्य गहराता जा रहा है। कई दिनों से केट मिडलटन को नहीं देखा गया है और महल के कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने भी दावा किया है कि उन्होंने भी कई दिनों से ने वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन को देखा है और न ही उनसे बात हुई है। प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन जिस केनसिंग्टन पैलेस में रहते हैं और बताया जा रहा है कि पेट की सर्जरी के बाद केट मिडलटन केनसिंग्टन पैलेस में ही आराम कर रही हैं, लेकिन महल के कर्मचारियों का ही कहना है कि उन्होंने कई दिनों से केट को नहीं देखा है। 
विज्ञापन


चर्चाओं और कयासों का दौर चल रहा
केट मिडलटन को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं चल रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि केट मिडलटन कोमा में हैं। केट मिडलटन को लेकर चर्चाओं का दौर तब शुरू हुआ, जब बीते दिनों मदर्स डे के अवसर पर केनसिंग्टन पैलेस द्वारा केट मिडलटन का उनके बच्चों के साथ एक तस्वीर जारी की गई। इस तस्वीर के साथ मदर्स डे की शुभकामनाएं दी गईं थी, लेकिन इस तस्वीर के साथ कांट-छांट की गई थी, जिसके बाद ब्रिटिश राजघराने की तरफ से भी तस्वीर से कांट-छांट होने की पुष्टि की गई और तस्वीर को वापस ले लिया गया। इसकी पूरी दुनिया में चर्चा हुई और केट मिडलटन की सेहत को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। 

बीते साल से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखी हैं केट मिडलटन
केट मिडलटन बीते क्रिसमस से सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दी हैं। राजपरिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि पेट की सर्जरी के बाद केट मिडलटन अस्पताल से छुट्टी लेकर 29 जनवरी को विंडसर पैलेस आ गईं थी, लेकिन उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। कैनिंग्स्टन पैलेस की तरफ से भी इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें