फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: अवैध प्रवासियों की संख्या में आई गिरावट, रक्षा मंत्री ने बताया बड़ी उपलब्धि, पीएम सुनक अभी भी चिंतित

Tue, 02 Jan 2024 11:26 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इंग्लिश चैनल से नावों के माध्यम से आने वाले लोगों की संख्या नें 36 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले पांच वर्षों में यह पहली गिरावट है।
विज्ञापन
Rishi Sunak - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बताया कि उनकी सरकार ने प्रवासियों की संख्या सीमित करने की दिशा में प्रगति की है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति आने वाले लोगों और ब्रिटिश सरकार की इजाजत के बिना यहां रहने वालों में कमी आई है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के साथ ही पीएम सुनक का बयान सामने आया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े
गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल इंग्लिश चैनल से नाव के माध्यम से आने वाले लोगों की संख्या में 36 फीसदी की कमी देखने को मिली है। पिछले पांच वर्षों में यह पहली गिरावट है। पीएम सुनक ने कहा, 'मैं ब्रिटिश लोगों के ऊपर अवैध प्रवासन के बोझ को कम करने के लिए संकल्पित हूं। हम महंगे होटल खर्चों में करदाताओं के लाखो पाउंड बचा रहे हैं और सार्वजनिक सेवाओं पर दवाब कम कर रहे हैं।'

आगामी चुनाव में पीएम सुनक के लिए प्रवासन का मुद्दा अहम रहने वाला है। सरकार के इजाजत के बिना यहां रहने वालों के कारण करदाताओं की जेब से आठ मिलियन पाउंड (84 करोड़ से अधिक) का खर्ज जाता है।
विज्ञापन


 

2024 मेंभारी संख्या में प्रवासियों के आने की संभावना
हालांकि, यह प्रगति कुछ समय के लिए ही हो सकती है, क्योंकि आप्रवासन सेवा संघ ने 2024 में भारी संख्या में प्रवासियों के आने की संभावना जताई है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल छोटे-छोटे नाव से 29,400 लोग यूनाइटेड किंगडम आए थे। देश में कानूनी और अवैध तरीके से प्रवासियों को आने की अनुमति  देने के लिए अपने ही कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों पर पीएम सुनक निशाना साध रहे हैं। 

गृह मंत्री जेम्स क्लेवर्ली ने बताया कि अवैध तरीके से यूरोप आने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जबकि अवैध तरीके से यूके आने वालों की संख्या में गिरवट देखने को मिली है। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। क्लेनर्ली ने कहा कि काम अभी खत्म नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें