फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: PM सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, मेरा भारतीयों से हमेशा जुड़ाव रहेगा; पढ़ें इंटरव्यू की अहम बातें

Thu, 07 Sep 2023 09:07 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि एक गौरवान्वित हिंदू होने के नाते, मेरा हमेशा भारत और भारत के लोगों से जुड़ाव रहेगा। मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक कई बार भारत और हिंदू धर्म को लेकर बयान दे चुके हैं। इस बीच  9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने से पहले एक बार फिर उन्होंने एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि मेरी पत्नी भारतीय हैं और एक गौरवान्वित हिंदू होने के नाते मेरा हमेशा भारत और भारत के लोगों से जुड़ाव रहेगा। मुझे अपनी भारतीय जड़ों और भारत से अपने संबंधों पर बेहद गर्व है।

विज्ञापन


2023 भारत के लिए बहुत बड़ा साल
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए हम जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2023 भारत के लिए बहुत बड़ा साल है। 

साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मेरी मुलाकात वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर है, और उन्हें संबोधित करने में यूके और भारत को बड़ी भूमिका निभानी है। 
विज्ञापन


ब्रिटिश पीएम बोले : भारत हमारा अनिवार्य भागीदार, रिश्ते बढ़ाएंगे
ब्रिटिश पीएम ने अपने मंत्रियों से कहा कि भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत प्रगति पर है और ब्रिटेन सिर्फ उस समझौते पर सहमत होगा जो पूरे देश के लिए काम करेगा। सुनक ने कहा कि भारत आर्थिक रूप से और सभी लोकतंत्रों के सामने आने वाली वैश्विक चुनौतियों से निपटने में ब्रिटेन का एक अपरिहार्य भागीदार है। उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों की मजबूती पर जोर दिया।  

खालिस्तान पर कही बड़ी बात
हाल ही में खालिस्तान समर्थकों ने भारत के विदेशों में स्थित उच्चायोग को निशाना बनाया था। लंदन में कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया गया। जब पीएम सुनक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ब्रिटिश पुलिस हिंसक कृत्यों से निपटने के लिए पूरी तरह सशक्त है। उन्होंने कहा कि खालिस्तान समर्थक उग्रवाद से निपटने के लिए ब्रिटेन भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि मैं हिंसक, विभाजनकारी विचारधाराओं को बाधित करने और उनका मुकाबला करने के सरकार के कर्तव्य को बहुत गंभीरता से लेता हूं, चाहे वे कैसे भी हों। 

सही समय पर हो रहा जी20 शिखर सम्मेलन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने ब्रिटिश पीएम से कई सवाल किए, इसके जवाब प्रधानमंत्री की ओर से ईमेल के जरिए भेजे गए। इसमें भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि ब्रिटेन और भारत के बीच संबंध दोनों देशों के भविष्य को परिभाषित करेंगे। इससे कहीं अधिक यह वर्तमान को परिभाषित कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि भारत की विविधता और इसकी असाधारण सफलताओं का मतलब है कि यह सही समय पर जी 20 की अध्यक्षता के लिए सही देश है। पीएम सुनक ने पिछले वर्ष के दौरान नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की और बोले कि भारत की अध्यक्षता में जी20 का होना काफी अच्छा है। दुनिया असंख्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

प्रधानमंत्री सुनक ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करने से लेकर जलवायु परिवर्तन से निपटने तक दुनिया के सामने आने वाली सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए हम जी20 की अध्यक्षता के माध्यम से भारत के साथ मिलकर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का भी उल्लेख किया और कहा कि यदि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक संप्रभु पड़ोसी पर आक्रमण करने की अनुमति दी गई, तो इसके पूरी दुनिया के लिए भयानक परिणाम होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें