फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: PM स्टार्मर ने बुलाई पुलिस अधिकारियों की बैठक, हत्या के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद 100 से ज्यादा गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 03:43 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

UK: उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में तीन बच्चियों की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ रहा है। लोगों ने इस घटना के खिलाफ डाउनिंग स्ट्रीट पर हिंसक प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार को पुलिस प्रमुखों की एक बैठक बुलाई। दरअसल, हाल ही में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपोर्ट शहर में तीन लड़कियों की छुरा घोंपकर हत्या की गई। जिसके विरोध में लोगों ने डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम को प्रदर्शनकारियों ने हिंसक झड़प की। आपातकालीन कार्यकर्ता पर हमला किया। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन की शर्तों का उल्लंघन किया। कुछ पुलिस अधिकारियों को मामूली चोटें भी आईं। इस हिंसक प्रदर्शन के मामले में सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

डाउनिंग स्ट्रीट के अलावा साउथपोर्ट और हारलेपूल, उत्तर पश्चिम इंग्लैंड और दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के एल्डरशॉट में भी हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया दूर-दराज के इलाकों तक अफवाह फैली थी कि एक मुस्लिम शरणार्थी अवैध तरीके से नाव में सवार होकर देश में आया और उसने बच्चियों पर चाकू से हमला किया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नील होलीओक ने कहा, साउथपोर्ट की दुखद घटना के बाद जनता में भारी आक्रोश है। लेकिन विरोध में हिंसा और गैरकानूनी गतिविधियां पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। यह विरोध प्रदर्शन अफवाहों से प्रेरित था। उन्होंने कहा, हम विरोध प्रदर्शन के आयोजकों के साथ-साथ स्थानीय सामुदायिक समूहों, व्यापारियों और धार्मिक नेताओं से बात कर रहे हैं। मुस्लिम समुदाय से भी बात कर रहे हैं, जो इस हफ्ते साउथपोर्ट की घटना के बाद प्रभावित हुआ है।  

हिंसक प्रदर्शन के दौरान डाउनिंग स्ट्रीट के दरवाजे पर भी आग की लपटें देखी गईं। इसके अलावा, भीड़ में से कुछ लोगों ने डिब्बे और कांच की बोतलें भी फेंकी। प्रदर्शनकारियों ने एक बाड़ को भी नीचे गिराने की कोशिश की, जब उनका सामना दंगा रोधी पुलिस से हुआ। प्रदर्शनकारियों ने 'हमारे बच्चों को बचाओ' और 'नावों को रोको' के नारे लगाए। हार्टलेपूल और एल्डरशॉट में भी इसी तरह के हिंसक प्रदर्शन हुए और वहां भी कुछ लोगों की गिरफ्तारियां कीं गईं। 

इस बीच, लंकाशायर के बैंक्स गांव के वेल्स में जन्मे संदिग्ध (17 वर्षीय) पर तीन लोगों की हत्या, 10 लोगों की हत्या की कोशिश और चाकू रखने का आरोप लगाया गया है। आरोपी 18 साल से कम उम्र का है, इसलिए कानूनी वजहों से उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। आरोपी को आज लिवरपूल शहर के मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें