फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां का निधन, 79 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Tue, 14 Sep 2021 04:22 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : twitter.com/BorisJohnson
विज्ञापन

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां शार्लेट जॉनसन वाहल भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। ब्रिटिश मीडिया में आई रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है। वह लंदन के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

विज्ञापन


रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनसन परिवार की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अचानक परंतु शांति से अंतिम सांस ली। जब वह 40 साल की थीं, तब उनके पार्किंसंस रोग का मरीज होने का पता चला था। बाद में शार्लेट यूरोपीय मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष भी बनीं। वह चित्रकार थीं।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार उन्हें अपने परिवार की सर्वेसर्वा बताते हुए प्रशंसा की थी। शार्लेट जॉनसन वाहल के निधन पर श्रमिक नेता सर कीर स्टारमर ने सबसे पहले अपनी संवेदना व्यक्त कीं, ऐसा करने वाले वे पहले राजनेताओं में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें