ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मां शार्लेट जॉनसन वाहल भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। ब्रिटिश मीडिया में आई रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है। वह लंदन के एक अस्पताल में भर्ती थीं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जॉनसन परिवार की ओर से कहा गया है कि उन्होंने अचानक परंतु शांति से अंतिम सांस ली। जब वह 40 साल की थीं, तब उनके पार्किंसंस रोग का मरीज होने का पता चला था। बाद में शार्लेट यूरोपीय मानवाधिकार आयोग की अध्यक्ष भी बनीं। वह चित्रकार थीं।
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बार उन्हें अपने परिवार की सर्वेसर्वा बताते हुए प्रशंसा की थी। शार्लेट जॉनसन वाहल के निधन पर श्रमिक नेता सर कीर स्टारमर ने सबसे पहले अपनी संवेदना व्यक्त कीं, ऐसा करने वाले वे पहले राजनेताओं में थे।