फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: कैंसर से लड़ाई के बीच किंग चार्ल्स की नई तस्वीर आई सामने, शाही सैन्य पोशाक में दिखे ब्रिटेन के राजा

Sun, 30 Jun 2024 03:33 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

तस्वीर में राजा को फील्ड मार्शल की आधिकारिक पोशाक में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें किंग चार्ल्स के पदक, तलवार भी दिख रही है। 
विज्ञापन
किंग चार्ल्स - फोटो : एक्स/@द रॉयल फैमिली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर से जूझ रहे ब्रिटेन के किंग चार्ल्स की नई तस्वीर सामने आई है। ब्रिटेन के शाही परिवार ने यह तस्वीर जारी की है, जिसमें किंग चार्ल्स शाही सैन्य पोशाक में दिख रहे हैं। किंग चार्ल्स की यह तस्वीर सशस्त्र सेना दिवस के मौके पर जारी की गई है। तस्वीर में राजा को फील्ड मार्शल की आधिकारिक पोशाक में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें किंग चार्ल्स के पदक, तलवार भी दिख रही है। 
विज्ञापन


सशस्त्र सेना दिवस के मौके पर हुआ तस्वीर का विमोचन
किंग चार्ल्स की इस तस्वीर का विमोचन रानी कैमिला ने सशस्त्र बलों के सदस्यों को श्रद्धांजलि देते हुए किया। इस दौरान अपने वीडियो संदेश में रानी कैमिला ने सशस्त्र बलों को प्रेरणा, आश्वासन और गर्व स्त्रोत बताया। जून के अंतिम शनिवार को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना दिवस के अवसर पर सैन्य कर्मियों और सैन्य कर्मियों के परिवारों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है। 2000 के दशक से सशस्त्र सेना दिवस मनाया जा रहा है। किंग चार्ल्स की जिस तस्वीर को जारी किया गया, उसे ह्यूगो बर्नांड द्वारा खींची गई। ह्यूगो बर्नांड शाही परिवार की तस्वीरें लेने के लिए जाने जाते हैं। 



किंग चार्ल्स ब्रिटेन की सेना में फील्ड मार्शल है, जो कि ब्रिटिश सेना की सबसे ऊंची रैंक मानी जाती है। राजा होने के नाते किंग चार्ल्स ब्रिटिश सेना के प्रमुख हैं। उल्लेखनीय है कि किंग चार्ल्स इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं और सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें