फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच संबंधों की नई शुरुआत, ब्रेक्जिट के पांच साल दोनों के बीच नए समझौते

Mon, 19 May 2025 05:32 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।

सार

UK: ब्रेक्जिट के पांच साल बाद ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच नए समझौते हुए हैं, जिनका मकसद रक्षा सहयोग बढ़ाना और व्यापारिक अड़चनें कम करना है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि ये फैसले ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और ईयू से संबंध सुधारेंगे। 
विज्ञापन
कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ नए समझौते किए हैं, जिनका मकसद सुरक्षा सहयोग बढ़ाना, खाद्य व्यापार और सीमा जांच को आसान बनाना है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि ये समझौते कागजी झंझट (रेड टेप) को कम करेंगे, ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को बढ़ाएंगे और 2020 में ईयू से बाहर निकलने (ब्रेक्जिट) के बाद से ब्रिटेन और ईयू के संबंधों को दोबारा मजबूत करेंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PNB Fraud Case: भगोड़े नीरव मोदी को एक बार फिर झटका, ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
विज्ञापन


नए समझौतों में क्या है 
ब्रिटेन को यूरोपीय संघ के रक्षा ऋण कार्यक्रम तक पहुंच मिलेगी, जो 150 अरब यूरो (करीब 170 अरब डॉलर) का है। जानवरों और पौधों से जुड़े उत्पादों पर कुछ सीमा जांच हटाई जाएंगी, ताकि खाद्य व्यापार आसान हो सके। ईयू की मछली पकड़ने वाली नावें ब्रिटेन के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ सकेंगी। यह अनुमति 12 साल के लिए बढ़ा दी गई है।ॉ
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें