फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में उबर, लंदन में गंवाया लाइसेंस, भारतीय कंपनी ओला को मिल सकता है फायदा

Tue, 26 Nov 2019 06:15 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
uber
विज्ञापन

ब्रिटेन की राजधानी लंदन के परिवहन विभाग ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर उबर के परिचालन लाइसेंस का नवीनीकरण करने से इनकार कर दिया। इसके चलते अमेरिकी कंपनी की एप आधारित टैक्सी परिचालन सेवा संकट में आ गई है। वहीं कंपनी ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। उसने फैसले को गलत और असाधारण करार दिया।  

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) ने सोमवार को कहा कि उबर ने अपने परिचालन में कई बदलाव किए हैं लेकिन इसके बाद भी वह लाइसेंसधारक के रूप में उपयुक्त और फिट नहीं है। इसी के मद्देनजर टीएफएल ने उबर लंदन लिमिटेड (उबर) को परिचालन के लिए नया लाइसेंस नहीं देने का फैसला किया है।

उबर ने हाल ही में लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। अपील प्रक्रिया के जारी रहने तक उबर लंदन में परिचालन कर सकती है। सुरक्षा खामियों के चलते उबर का लाइसेंस वर्ष 2017 में वापस ले लिया गया था। हालांकि, उसे 15 महीने की मोहलत दी गई थी। सितंबर में उसे दो महीने का और वक्त दिया गया था जोकि रविवार को खत्म हो गया।

भारतीय कंपनी ओला को मिल सकता है फायदा

उबर का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं होने का फायदा भारतीय स्टार्टअप कंपनी ओला को मिल सकता है। उसने जुलाई में ही लंदन के बाजार में प्रवेश के लिए एक समझौता किया था। ओला के मॉडल ब्रिटेन के कई क्षेत्रों में पहले से चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि ओला लंदन में अपनी सेवाओं में यहां की पारंपरिक ब्लैक कैब को भी शामिल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें