फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: मंगल-बृहस्पति के बीच क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजेगा यूएई, जुटाएगा ब्रह्मांड की उत्पत्ति के आंकड़े

Wed, 06 Oct 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई

सार

यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है। इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य है। पांच साल की यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
विज्ञापन
UAE astronaut - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ब्रह्मांड की उत्पत्ति के संबंध में आंकड़े एकत्र करने के मकसद से मंगल और बृहस्पति के बीच एक क्षुद्रग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजने की योजना की मंगलवार को घोषणा की। यह तेल के मामले में समृद्ध देश के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम की नवीनतम परियोजना है। 

विज्ञापन


परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य
इस परियोजना के तहत 2028 में प्रक्षेपण और 2033 में लैंडिंग का लक्ष्य है। पांच साल की यात्रा में अंतरिक्ष यान करीब 3.6 अरब किलोमीटर की दूरी तय करेगा। यूएई की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह इस परियोजना के लिए कोलोराडो विश्वविद्यालय में वायुमंडलीय विज्ञान और भौतिकी प्रयोगशाला के साथ साझेदारी करेगी।

एजेंसी ने इस पर आने वाली लागत के बारे में बताने से इनकार किया। इस परियोजना से पहले यूएई ने फरवरी में अपने एक अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था। वह यान एक कार के आकार का था और उसे तैयार करने और प्रक्षेपण पर करीब 20 करोड़ डॉलर का खर्च आया। अमीरात की योजना 2024 में चंद्रमा पर एक मानव रहित अंतरिक्ष यान भेजने की भी है। उसने 2117 तक मंगल ग्रह पर एक मानव कॉलोनी बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें