फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: जुमे की नमाज के दौरान बिजली गुल होने के मुद्दे पर नमाजियों में खूनी संघर्ष, दो की मौत, 11 घायल 

Fri, 01 Jul 2022 11:02 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर

सार

लक्की मारवत जिले के ईसाक खेल इलाके में मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों के एक समूह में अपने क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी कबायली जिलों में एक मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान बिजली गुल होने के मुद्दे पर नमाजियों के बीच हुआ विवाद घातक गोलीबारी में बदल गया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


लक्की मारवत जिले के ईसाक खेल इलाके में मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद नमाजियों के एक समूह में अपने क्षेत्र में बिजली कटौती को लेकर तीखी बहस हुई। पुलिस ने कहा कि विवाद जल्द ही हिंसक हो गया और कुछ नमाजियों ने गोलीबारी की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह साल के बच्चे सहित 11 अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें