लाल सागर में तेल रिसाव रोकने के लिए आठ करोड़ डॉलर की मदद दें
संयुक्त राष्ट्र ने दानदाता देशों से युद्धग्रस्त यमन के तट पर 1988 से फंसे एक टैंकर से 10 करोड़ बैरल कच्चे तेल को निकालने के लिए आपातकालीन अभियान चलाने के वास्ते आठ करोड़ डॉलर देने का आग्रह किया है। इस टैंकर में धमाका या तेल रिसाव का खतरा है, जिससे लाल सागर और उसके आसपास बड़ी पर्यावरणीय आपदा पैदा हो सकती है। यमन में संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता समन्वयक डेविड ग्रेसली ने कहा, ‘एफएसओ सैफर टैंकर’ एक टाइम बम है, क्योंकि इससे बड़ा पैमाने पर तेल रिसाव होने की आशंका है।
इमरान की पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पुनर्विचार याचिका
प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने की डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी की सिफारिश को असांविधानिक करार देने के निर्णय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। डॉ. बाबर अवान और अजहर सिद्दीकी के माध्यम से दायर याचिका में विपक्षी पीपीपी, पीएमएल-नवाज, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, सिंध बार काउंसिल को प्रतिवादी बनाया गया है।