अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : White House
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ट्विटर के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ट्विटर ने मंगलवार को कहा कि उसने डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट को अपमानजनक व्यवहार के खिलाफ अपनी नीति का उल्लंघन करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया।
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, 'जब तक मैं आपका राष्ट्रपति हूं, वाशिंगटन डीसी में एक स्वायत्त क्षेत्र नहीं होगा। यदि वे ऐसा करने की कोशिश करते हैं तो वे इसका गंभीर परिणाम देखेंगे!'
एक ट्वीट में ट्विटर ने कहा कि उसने अपने सार्वजनिक हित वाले नोटिस के पीछे ट्रंप के ट्वीट को छिपा दिया, क्योंकि राष्ट्रपति का यह ट्वीट एक पहचान समूह के खिलाफ नुकसान का खतरा पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं मैरी ट्रंप, जो अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर करने जा रही हैं खुलासा
बता दें कि नस्लभेदी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सेंट जॉन चर्च के सामने व्हाइट हाउस के पास एक ब्लैक हाउस स्वायत्त क्षेत्र घोषित किया। दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने सिएटल क्षेत्र में 'कैपिटल हिल ऑर्गनाइज्ड प्रोटेस्ट (सीएचओपी) जोन' या 'कैपिटल हिल ऑटोनोमस जोन' (स्वायत्त क्षेत्र) के रूप में पहचाने जाने वाले इलाके का हवाला देते हुए ऐसा किया।