फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hawaiian Airlines: हवाई एयरलाइन में एयर टर्बुलेंस बढ़ने से मची अफरा-तफरी, 11 यात्री गंभीर रूप से घायल

Mon, 19 Dec 2022 08:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अफरा-तफरी के कारण 36 यात्री घायल हो गए। इसमें 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फीनिक्स से होनोलूलू जा रही एक हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में अचानक से एयर टर्बुलेंस बढ़ने से मची अफरा-तफरी मच गई। इससे फ्लाइट में सवार 36 यात्री घायल हो गए। इसमें 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना तब हुई जब फ्लाइट होनोलूलू से 30 मिनट की दूरी पर थी।

विज्ञापन


होनोलूलू आपातकालीन चिकित्सा सेवा की ओर से कहा गया है कि ग्यारह लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं नौ अन्य की हालत स्थिर है। बताया गया है कि रविवार को सुबह करीब 11 घटना के बारे में सूचना मिली। 

एक यात्री कायली रेयेस ने  बताया कि उनकी मां को सीट बेल्ट बांधने का भी मौका नहीं मिला और वह ऊपर की छत से जाकर टकरा गईं। बताया गया कि जिस समय यह हादसा हुआ, विमान में 287 यात्री और चालक दल के 10 सदस्य सवार थे। बयान में कहा कि 13 यात्रियों और चालक दल के तीन सदस्यों को आगे की चिकित्सीय देखभाल के लिए क्षेत्र के अस्पतालों में ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें