फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में फिर चाकू का आतंक: 37 साल के शख्स ने शंघाई के सुपरमार्केट में लोगों पर किया हमला, तीन की मौत और 15 घायल

Tue, 01 Oct 2024 09:49 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में चाकू से हमला किए जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नई घटना में पुलिस ने एक शख्स को पकड़ लिया है। हालांकि हमले के पीछे का मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में आजकल सामूहिक हमले की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब यहां के सबसे बड़े शहर शंघाई के एक सुपरमार्केट से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया, जिससे तीन की मौत हो गई। वहीं 15 लोग घायल भी हुए हैं। 

विज्ञापन


यह घटना चीन के 75वें राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर शंघाई में सोमवार को हुई। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि घटना की जानकारी सोमवार को स्थानीय समय नौ बजकर 47 मिनट पर मिली। सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां 37 साल का हमलावर लिन लोगों पर चाकू से हमला कर रहा था। उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

इलाज के दौरान गई जान
सोशल मीडिया पर चाकू लिए शख्स की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 18 पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हालांकि, इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। वहीं, अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


शंघाई पुलिस के अनुसार, लिन व्यक्तिगत वित्तीय विवादों को लेकर परेशान था। उसने अपना गुस्सा निकालने के लिए शंघाई के सुपरमार्केट को चुना। गौरतलब है, चीन में नागरिकों का निजी बंदूक रखना अवैध है। ऐसे में हाल के सालों में, कथित तौर पर असंतुष्ट या मानसिक रूप से परेशान लोगों द्वारा चाकू से हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। 

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
बीती रात का हमला ऐसे समय में हुआ है जब चीन मंगलवार को सप्ताह भर की छुट्टी के साथ 75वां राष्ट्रीय दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। मई में चीन के युन्नान प्रांत के एक अस्पताल में चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और 21 अन्य घायल हो गए थे। पिछले साल अगस्त में युन्नान के एक आवासीय जिले में मानसिक बीमारी से ग्रस्त एक व्यक्ति ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें