फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Polls: पूरी दुनिया की निगाहें अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर, इसमें कब और क्या होगा? जानें पूरी टाइमलाइन

Tue, 01 Oct 2024 09:19 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में पांच नवंबर बहुत खास दिन होने वाला है। इस दिन ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके नतीजे नवंबर के अंत तक आने की संभावना है। 
विज्ञापन
कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में, रिपब्लिकन की ओर से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से कमला हैरिस मैदान में हैं। अगले साल जनवरी में नया राष्ट्रपति पदासीन हो जाएगा। यहां अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखों के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन


18 सितंबर: अमेरिका में 18 सितंबर की तारीख महत्वपूर्ण है। डोनाल्ड ट्रंप ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन्हें किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया गया है। यदि जज मैनहट्टन हश मनी केस में उनकी दोषसिद्धि बरकरार रखने का फैसला करते हैं तो उनको 18 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। उन्हें एक पोर्न स्टार को चुप कराने के लिए राशि देने का मामला छिपाने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी करने का दोषी पाया गया है। 

01 अक्तूबर: रिपब्लिकन उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वैंस और डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी टिम वाल्ज न्यूज चैनल द्वारा आयोजित एक बहस में भाग लेंगे।
विज्ञापन


05 नवंबर: यह दिन अमेरिका के लिए बहुत बड़ा और खास है। इस दिन ही राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इसके नतीजे नवंबर के अंत तक आने की संभावना है। अगर मुकाबला करीबी रहा और मेल-इन बैलेट इसमें एक कारण रहा तो चुनाव परिणाम आने में कई दिन लग सकते हैं।

17 दिसंबर: निर्वाचक, जो मिलकर निर्वाचक मंडल (इलेक्टोरल कॉलेज) का गठन करते हैं। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चयन करने के लिए अपने-अपने राज्यों या कोलंबिया जिले में मिलते हैं।

15 दिसंबर: निर्वाचन वोट सीनेट के अध्यक्ष (यह पद वर्तमान में उपराष्ट्रपति हैरिस के पास है) तथा अभिलेखपाल को इस तिथि तक प्राप्त हो जाने चाहिए।

06 जनवरी: उप राष्ट्रपति की अध्यक्षता में संसद के ज्वाइंट सेशन में इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद वे नतीजे घोषित करेंगे। पिछले चुनाव में छह जनवरी 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने उप राष्ट्रपति माइक पेंस की आलोचना की थी। इसके पीछे कारण यह था कि पेंस ने कांग्रेस को बाइडन की जीत को प्रमाणित करने से रोकने की कोशिश करने से इनकार कर दिया था। उस दिन वाशिंगटन में दंगाइयों ने हमला किया था और कुछ लोगों ने वोटों की गणना रोकने की कोशिश करते हुए 'माइक पेंस को फांसी दो' के नारे लगाए थे। बाद में कांग्रेस के दोनों सदनों ने बाइडन की जीत को प्रमाणित किया था।

कांग्रेस ने इलेक्टोरल काउंट रिफॉर्म और प्रेसिडेंशियल ट्रांजिशन इम्प्रूवमेंट एक्ट 2022 पारित किया है। इसके तहत किसी स्टेट के नतीजों को चुनौती देने पर विचार करने के लिए सदन और सीनेट के पांचवें हिस्से की मंजूरी की जरूरत होती है। यह पहले की तुलना में बहुत अधिक ऊंचा मानदंड है। पहले प्रत्येक सदन से कोई भी सीनेटर चुनौती दे सकता था।
विज्ञापन


20 जनवरी: इस तारीख को नए राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का शपथग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को आधिकारिक रूप से पद की शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें