फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालिबान का हुक्म: पर्दे में रहकर ही महिलाओं को करनी होगी पढ़ाई, बुर्का पहनकर कर सकेंगी नौकरी

Sat, 04 Sep 2021 01:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन का कहना है कि हमें महिलाओं के अधिकारों से कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते इस्माल की संस्कृति समझौता न किया जाए। 
विज्ञापन
अफगानिस्तान में महिला - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता पर काबिज होते ही महिलाओं के अधिकारों की बात करने वाला तालिबान अपना रंग बदलने लगा है। अब तालिबान की ओर से तुगलकी फरमान जारी हुआ है। इसके तहत अफगानिस्तान में केवल उन्हीं महिलाओं को पढ़ाई की इजाजत होगी जो हिबाज पहनेंगी। इसके अलावा महिलाएं अगर काम पर जाना चाहती हैं तो उन्हें बुर्का पहनना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन


संस्कृति से समझौता नहीं 
तालिबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने विदेशी मीडिया से बात की। कहा कि हमारी संस्कृति है कि महिलाएं हिजाब पहनकर शिक्षा पा सकती हैं और पर्दे में रहकर काम भी कर सकती हैं। इसलिए हमें महिलाओं के अधिकारों से कोई परेशानी नहीं है। बशर्ते हमारी संस्कृति से समझौता न किया जाए। 

अमेरिका न करे संस्कृति बदलने की कोशिश
अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद अमेरिका ने अपील की थी कि वहां की महिलाओं को बिना हिजाब काम करने व शिक्षा प्राप्त करने की इजाजत दी जाए, लेकिन तालिबानी प्रवक्ता का कहना है कि अमेरिका हमारी संस्कृति को बदलने की कोशिश कर रहा है। यह कोशिश नहीं होनी चाहिए। संगठन के दृष्टिकोण से यह अस्वीकार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें